पटाखे के विवाद ने पकड़ा तूल: घायल को लेकर हाईवे पर लगाया जाम, चार थानों की पुलिस तैनात; जमकर हुई पंचायत

दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन बड़ा बवाल बन गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सोमवार को दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई के बाद मामला और गरमा गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को साथ लेकर उमरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में दीपावली की रात पटाखा ऊपर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दुबेपुर गांव निवासी भैयालाल पांडेय के पुत्र लक्ष्मण और रोहित घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के दौरान उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

#CityStates #Crime #Varanasi #Mirzapur #MirzapurNews #PadriPoliceStation #UmariyaVillage #DiwaliDispute #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 09:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पटाखे के विवाद ने पकड़ा तूल: घायल को लेकर हाईवे पर लगाया जाम, चार थानों की पुलिस तैनात; जमकर हुई पंचायत #CityStates #Crime #Varanasi #Mirzapur #MirzapurNews #PadriPoliceStation #UmariyaVillage #DiwaliDispute #VaranasiLiveNews