देहरादून: दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर, सुबह फोन आया-तुम्हारा बेटे का शव मोर्चरी में पड़ा है

दिवाली की खुशियां मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ निकला 15 वर्षीय अर्श अंसारी अगले दिन अपने घर नहीं, बल्कि मोर्चरी पहुंचा। जिस दोस्त के घर दिवाली मनाने के लिए उसे बुलाया गया था, उसी के दोस्तों पर अर्श के पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता नदीम अंसारी के मुताबिक, आठ नवंबर को दोस्त श्रेयस ममगाईं ने अर्श को दिवाली मनाने के लिए अपने घर बुलाया था। श्रेयस और उसके माता-पिता ने भरोसा दिलाया था कि त्योहार मनाने के बाद रात में ही अर्श को घर छोड़ दिया जाएगा। लेकिन रातभर बेटा घर नहीं लौटा। पिता ने फोन किया तो बताया गया कि वह सुबह आ जाएगा। अगली सुबह श्रेयस की मां का फोन आया और उन्होंने बताया कि अर्श मोर्चरी में मृत पड़ा है। जब पिता वहां पहुंचे तो बेटे के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। उन्होंने चाकू से वार किए जाने के निशान होने की बात भी कही है। श्रेयस की मां का फोन आया कि उनका बेटा मोर्चरी में मृत पड़ा नदीम अंसारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे उनकी बेटे अर्श से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस वक्त अर्श दोस्तों के साथ था। उसने पिता से बातचीत की तो उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। इसके बाद नदीम सो गए। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे को उन्होंने दोस्तों के साथ दिवाली मनाने भेजा है, वह फिर कभी घर नहीं लौटेगा। नदीम के मुताबिक, देर रात तक बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया। इस पर बताया गया कि अर्श सुबह घर आ जाएगा। लेकिन सुबह श्रेयस की मां का फोन आया कि उनका बेटा मोर्चरी में मृत पड़ा है। नदीम ने बताया कि मोर्चरी पहुंचने पर बेटे के शरीर पर काफी चोटें मिलीं। उन्होंने चाकू से वार के निशान होने का भी आरोप लगाया। पिता का कहना है कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुबह करीब छह बजे परिवार को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि सभी लड़के 16-17 साल के हैं, लेकिन इससे अपराध की गंभीरता कम नहीं हो जाती। परिवार को सिर्फ न्याय चाहिए और मारपीट में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

#CityStates #Crime #Dehradun #Uttarakhand #DehradunCrime #UttarakhandPolice #DiwaliParty #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 11:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देहरादून: दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर, सुबह फोन आया-तुम्हारा बेटे का शव मोर्चरी में पड़ा है #CityStates #Crime #Dehradun #Uttarakhand #DehradunCrime #UttarakhandPolice #DiwaliParty #VaranasiLiveNews