फगवाड़ा की सीआरपी कॉलोनी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद

फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट की सीआरपी कॉलोनी में उस समय विवाद हो गया जब सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ एक गली में पड़े कबाड़ के बोरे हटाने के लिए पहुंच गई। बोरों के मालिक सरवजीत सिंह औरसुरेखा रानी ने आरोप लगाया कि इलाके की पार्षदपरवीन ठाकुर के पति बलवीर ठाकुर उनसे रंजिश रखता है तथा उन्हें परेशान करने के लिए उनके विरुद्ध शिकायत देता रहता है। वहीं दूसरी तरफ पार्षद परवीन ठाकुर तथा उसके पति आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान बलवीर ठाकुर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि फगवाड़ा विधानसभा हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान कल इस इलाके का दौरा करने आए थे तथा उन्होंने इलाके में गंदगी देखकर कार्रवाई करने को कहा था।

फगवाड़ा की सीआरपी कॉलोनी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 10:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा की सीआरपी कॉलोनी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद #VaranasiLiveNews