दतिया में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीतासागर पर चूल्हा जलाने की कोशिश करते हुए बीजेपी को घेरा

घरेलू रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीतासागर स्थित गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के एक पुराने बयान पर तंज कसते हुए सीतासागर में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाने का सांकेतिक प्रयास किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका आरोप है कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत कीमतों में की गई वृद्धि वापस ले और गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

दतिया में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीतासागर पर चूल्हा जलाने की कोशिश करते हुए बीजेपी को घेरा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दतिया में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीतासागर पर चूल्हा जलाने की कोशिश करते हुए बीजेपी को घेरा #VaranasiLiveNews