गमगीन माहौल में निकला चेहलुम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

शाहबाद। कस्बे में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को याद किया और गमगीन माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया, जिसमें या हुसैन की सदाओं और मातम के बीच लोगों ने इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद किया। चेहल्लुम के मौके पर इमामबाड़ों और घरों में नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन, हजरत इमाम कासिम और हजरत अली असगर की याद में फातेहा व दुरूदख्वानी की गई। कई स्थानों पर अकीदतमंदों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। दोपहर बाद मोहल्ला जिलेदारान से ताजियों का जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में शामिल लोग मर्सिया पढ़ते और मातम करते हुए आगे बढ़े। रास्ते भर "या हुसैन" की सदाओं से माहौल गमगीन बना रहा। जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ कोतवाली पहुंचा, जहां अन्य ताजिए भी इसमें शामिल हो गए। इसके बाद सभी ताजिए एक साथ मोहल्ला जिलेदारान पहुंचे, जहां पारंपरिक रस्मों के साथ जुलूस का समापन हुआ। चेहल्लुम के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गमगीन माहौल में निकला चेहलुम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गमगीन माहौल में निकला चेहलुम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद #VaranasiLiveNews