Chamoli: एंबुलेंस में गर्भवती की मौत, मृतका के पति, बच्चों व परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर दिया धरना

थराली। लेटाल गांव की गर्भवती महिला की जच्चा-बच्चा समेत एम्बुलेंस में हुई मृत्यु के मामले की जांच को लेकर शुक्रवार को गर्भवती महिला के पति नरेन्द्र कुमार अपने दो बच्चों नितिन, नेहा, अपनी माँ और परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के बाहर धरने पर बैठे। मृतका महिला सरिता देवी के पति नरेंद्र कुमार ने मामले की जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन, धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन की चेतवानी दे दी। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, धारपट्टी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, चमेली देवी प्रधान हरीनगर लेटाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुराड़ दयाकृष्ण देवराडी, रविंद्र सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Chamoli: एंबुलेंस में गर्भवती की मौत, मृतका के पति, बच्चों व परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर दिया धरना #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Chamoli: एंबुलेंस में गर्भवती की मौत, मृतका के पति, बच्चों व परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर दिया धरना #VaranasiLiveNews