Chamba: एक साल से नहीं मिला वेतन, उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन

वन मंडल चंबा में कार्यरत नर्सरी वर्करों ने भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। और उसके बाद एक ज्ञापन उपायुक्त को प्रेषित किया गया। जय सिंह ने कहा कि 9 नर्सरी वर्करों चमन सिंह, ओम राज, याकुब, सुरिंद्र, शिव कुमार, ब्यास देव को एक साल से वेतन नहीं मिल पाया है। बताया कि वन परिक्षेत्र मसरूंड, कंदला, मोहड़ी, माणी व गूं घराट में तैनात वर्करों और उनके परिवारों को 12 माह से वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वर्करों ने बताया कि वह रोपण, पौधा उत्पादन और देखभाल का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी उन्हें कई बार धमका चुके हैं कि कार्य करना है तो करों अन्यथा उनके वेतन का जो बजट आया है उसे वह वापस कर देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार उन्हें 6-6 माह तक वेतन नहीं मिला है। जबकि बिल पर हस्ताक्षर 12-12 माह तक हस्ताक्षर करवा लेते हैं। उनके पास इसके अलावा अन्य कोई कार्य नहीं है। विभाग के द्वारा कुछ अपने चहेतों को तो वेतन जारी कर दिया गया है। लेकिन उक्त बीट के 7 कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। नर्सरी वर्करों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि उनका लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए। कहा कि अगर 2 दिनों में उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह भूख- हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।

Chamba: एक साल से नहीं मिला वेतन, उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 12:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Chamba: एक साल से नहीं मिला वेतन, उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन #VaranasiLiveNews