Chamba Minjar Mela: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार गूंजी कौड़ी की खनक, पारंपरिक खेल ने जीता दिल

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस वर्ष पहली बार पारंपरिक खेल कौड़ी को शामिल किया गया, जिसे लोगों का भरपूर उत्साह मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैयर सहित आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। मेले में सुबह से ही युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की टोलियां पूरे उत्साह के साथ कौड़ी खेलती नजर आईं। खेल स्थल पर दिनभर खिलाड़ियों और दर्शकों की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे प्रतिभागियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जबकि दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ उनका हौसला बढ़ाया। स्थानीय बुजुर्गों निधिया राम, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, योगराज, संजीव कुमार और प्रदीप कुमार ने बताया कि कौड़ी कभी ग्रामीण संस्कृति और मेलों की पहचान हुआ करती थी। समय के साथ यह खेल लोगों की दिनचर्या से दूर हो गया, लेकिन मिंजर मेले में इसे दोबारा मंच मिलने से पुरानी यादें ताजा हो गईं। आयोजकों ने बताया कि मेले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से कौड़ी प्रतियोगिता शुरू की गई है। लोगों की शानदार भागीदारी को देखते हुए भविष्य में भी इस खेल को मेले का स्थायी हिस्सा बनाए रखने पर विचार किया जाएगा। मेले में कौड़ी को मिले उत्साह ने यह संदेश दिया कि आधुनिक दौर में भी पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों का लगाव बरकरार है और उचित मंच मिलने पर ये खेल समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

Chamba Minjar Mela: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार गूंजी कौड़ी की खनक, पारंपरिक खेल ने जीता दिल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 12:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Chamba Minjar Mela: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार गूंजी कौड़ी की खनक, पारंपरिक खेल ने जीता दिल #VaranasiLiveNews