चंबा: खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

चंबा। पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंबा में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और खरगे का पुतला जलाकर रोष जताया गया। भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की। जय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।

चंबा: खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 17:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चंबा: खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews