चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: दतिया पीतांबरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीताम्बरा पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में देवी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां देशभर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां पीताम्बरा देवी को शत्रुघ्नता और स्तंभन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से ही भक्तों के जीवन में राजयोग बनता है और बाधाएं दूर होती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज पहले दिन लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पीताम्बरा के साथ-साथ मां धूमावती के भी दर्शन किए। मां धूमावती मंदिर में भी भक्तों की आस्था चरम पर रही। नवरात्रि के नौ दिनों तक यह आस्था का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। खास बात यह है कि इस दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और राजनेता भी माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।चैत्र नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर दतिया एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: दतिया पीताम्बरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 20, 2026, 06:48 IST
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: दतिया पीताम्बरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब #VaranasiLiveNews
