रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश, मेलों और झांकियों ने बांधा समां

नूंह में रावण के पुतले का दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि अहंकार कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है। इसी संदेश के साथ नूंह जिले के पिनगवां, पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका और तावडू कस्बों में मंगलवार को दशहरे का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक आस्था, आकर्षक झांकियों, रामलीला के प्रसंगों और मेलों की रौनक ने पर्व को खास बनाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने उत्सव में भाग लेकर खुशियां साझा कीं। पर्व ने एक बार फिर प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और बुराइयों को त्यागने का संदेश दिया।

रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश, मेलों और झांकियों ने बांधा समां #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 02:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रावण दहन के साथ गूंजा अच्छाई की जीत का संदेश, मेलों और झांकियों ने बांधा समां #VaranasiLiveNews