चंबा: चुराह घाटी में मटर की बंपर पैदावार, मंडियों में 130 से 135 रुपये किलो बिक रहा

जिला चंबा की दुर्गम चुराह घाटी इन दिनों हरे मटर की बंपर पैदावार से गुलजार है। अनुकूल मौसम और समय पर हुई बारिश से इस बार फसल अच्छी हुई है। बेहतर उत्पादन के साथ किसानों को रिकॉर्ड भाव मिलने से उनकी आर्थिकी को भी मजबूती मिली है। चुराह में दिनभर किसान परिवार सहित खेतों में मटर की तुड़ाई कर रहे हैं। शाम होते ही सड़क किनारे अस्थायी मंडियां सज जाती हैं। व्यापारी किसानों के घरद्वार पहुंचकर नकद भुगतान पर मटर खरीद रहे हैं। इससे किसानों को मंडी तक पहुंचाने का खर्च और समय दोनों बच रहे हैं। वर्तमान में मटर 130 से 135 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। शुरुआती आवक के दौरान भाव 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। किसानों के अनुसार पिछले कई वर्षों में यह सबसे बेहतर भाव है। चुराह के भराड़ा, बैरागढ़, हिमगिरी, चांजू-चरड़ा, देवीकोठी, टेपा, झज्जा कोठी, सनवाल, बौदेड़ी और जसौरगढ़ सहित पूरे चुराह क्षेत्र में मटर की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है। किसानों के मुताबिक मटर अब उनकी आर्थिकी का प्रमुख आधार बन चुका है। बाहरी राज्यों में मांग के चलते पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और दिल्ली की मंडियों में रोजाना सैकड़ों क्विंटल मटर भेजा जा रहा है। सीजन 15 नवंबर तक चलने की उम्मीद है।

चंबा: चुराह घाटी में मटर की बंपर पैदावार, मंडियों में 130 से 135 रुपये किलो बिक रहा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 07:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चंबा: चुराह घाटी में मटर की बंपर पैदावार, मंडियों में 130 से 135 रुपये किलो बिक रहा #VaranasiLiveNews