यूपी: बरेली में रिंग रोड के समानांतर गुजरेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन, बनेगा नया रेल स्टेशन

गाजियाबाद-सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना पर काम तेज हो गया है। फाइनल लोकेशन सर्वे के बाद तय हो गया है कि बरेली में ये दोनों लाइनें झुमका तिराहा-रजऊ परसपुर रिंग रोड के समानांतर गुजरेंगी। नई लाइनें सीबीगंज, बरेली जंक्शन और कैंट स्टेशन को बाइपास करेंगी। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से टिसुआ के बीच नई पटरियां बिछाई जाएंगी। न्यू बरेली जंक्शन नाम से नए रेलवे स्टेशन के लिए रामगंगा के आसपास संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। केंद्र सरकार ने अप्रैल में 14,926 करोड़ रुपये की लागत से गाजियाबाद-सीतापुर के बीच 403 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना में कुल 859 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाना है। यह दिल्ली-गुवाहाटी हाई डेंसिटी नेटवर्क का हिस्सा है। दरअसल, गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-रोजा के बीच मौजूदा लाइन का इस्तेमाल क्षमता से कहीं ज्यादा 168 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। 2031 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रामगंगा के पास न्यू बरेली जंक्शन स्टेशन बनने से यहां बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ और बरेली-कासगंज-मथुरा रेल लाइनों को भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। स्थानीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे और नक्शे का काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेज दी गई है। तीसरी और चौथी लाइन परसाखेड़ा से रिंग रोड के समानांतर होने से औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले कच्चे माल और उत्पादों को भी एक से दूसरी जगह भेजना आसान होगा। वर्ष 2031 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Railway #Train #NewRailwayLine #Delhi-guwahatiCorridor #BareillyJunction #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 07:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: बरेली में रिंग रोड के समानांतर गुजरेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन, बनेगा नया रेल स्टेशन #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Railway #Train #NewRailwayLine #Delhi-guwahatiCorridor #BareillyJunction #VaranasiLiveNews