हादसा: बाजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल; आरोपी फरार

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित नई सड़क बरहैनी चौराहे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसारतीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही दरोगा सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और समाजसेवी राजू मौर्य ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने काशीपुर निवासी सोमबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रोहित और दीपक निवासी दूधिया कॉलोनी बाजपुर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

#CityStates #UdhamSinghNagar #BazpurRoadAccident #BazpurNews #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 07:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हादसा: बाजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल; आरोपी फरार #CityStates #UdhamSinghNagar #BazpurRoadAccident #BazpurNews #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews