Video: खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, एंबियंस मॉल के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक से स्टंट

दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एंबियंस मॉल के सामने हाईवे पर बाइक पर सवार एक युवक स्टंट कर रहा है। युवक ने बाइक के अगले टायर को ऊपर उठाकर (व्हीली) खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा है। इससे युवक के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सरहोल बाॅर्डर पर जाम कम करने के लिए नए बैरिकेड्स और डेडिकेटेड लेन बनाई हैं। यातायात पुलिस एंबियंस मॉल के सामने प्लान बैरिकेड्स शुरू किए थे। अब यहां एंबियंस मॉल, शंकर चौक व आईएफएफसीओ चौक की ओर जाने के लिए तीन अलग-अलग डेडिकेटेड रास्ते बनाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली से एंट्री करने वाले वाहनों के लिए कुछ जगह खाली रह गई है। इस खाली जगह पर स्टंट किए जाने लगे हैं।

Video: खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, एंबियंस मॉल के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक से स्टंट #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 20:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, एंबियंस मॉल के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक से स्टंट #VaranasiLiveNews