मऊरानीपुर में ई-रिक्शा को बचाने में सुखनई नदी में गिरी बाइक, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर रपटे से सीधे सुखनई नदी में जा गिरी। हालांकि बाइक चालक की सतर्कता व सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे की बाइक सवार सुखनई नदी पुल से गुजर रहा था, तभी अचानक सामने एक ई-रिक्शा आ गया। ई-रिक्शा को टक्कर से बचाने के चक्कर में चालक का बाइक से संतुलन बिगड़ गया। बाइक को नदी में गिरता देख चालक ने समय रहते पुल पर ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई और वह बाल-बाल बच गया। बाइक पुल से सीधे नीचे नदी के गहरे पानी में जा समाई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। चालक व राहगीरों ने नदी में छलांग लगाई और काफी देर तक मशक्कत कर डूबी बाइक की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बाइक को नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।

मऊरानीपुर में ई-रिक्शा को बचाने में सुखनई नदी में गिरी बाइक, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मऊरानीपुर में ई-रिक्शा को बचाने में सुखनई नदी में गिरी बाइक, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा #VaranasiLiveNews