ग्रेटर नोएडा में पीएनबी की ऐच्छर शाखा में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
ग्रेटर नोएडा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ऐच्छर गांव स्थित शाखा में खाताधारकों की करीब 35 करोड़ रुपये की रकम में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के कर्मचारियों ने कई खाताधारकों की एफडी समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। कई लोगों ने खातों से रकम गायब होने और एफडी खत्म होने की शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद बैंक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि बैंक की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने भी शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा में पीएनबी की ऐच्छर शाखा में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:22 IST
ग्रेटर नोएडा में पीएनबी की ऐच्छर शाखा में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप #VaranasiLiveNews
