ग्रेटर नोएडा: पीएनबी की ऐच्छर शाखा में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, कई खाताधारकों ने दर्ज कराई शिकायत
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ऐच्छर गांव स्थित शाखा में खाताधारकों की करीब 35 करोड़ रुपये की रकम में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के कर्मचारियों ने कई खाताधारकों की एफडी समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। कई लोगों ने खातों से रकम गायब होने और एफडी खत्म होने की शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद बैंक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि बैंक की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने भी शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐच्छर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने मंगलवार को बीटा-2 कोतवाली में तहरीर देकर बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच और 25 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की। उनका कहना है कि वह जय शिव ट्रांसपोर्ट नाम से फर्म चलाते हैं और उनका बैंक में करंट अकाउंट है। उन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया था। ब्रांच मैनेजर के कहने पर उन्होंने चेक और संबंधित ब्रोशर पर हस्ताक्षर किए थे। आरोप है कि रकम उनके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के बजाय किसी अन्य खाते में भेज दी गई। खाता विनीत भाटी के नाम से बताया गया, लेकिन वह उनका अपना खाता नहीं था।
#CityStates #Noida #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 16:22 IST
ग्रेटर नोएडा: पीएनबी की ऐच्छर शाखा में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, कई खाताधारकों ने दर्ज कराई शिकायत #CityStates #Noida #VaranasiLiveNews
