गुरुहरसहाए में 60 किलो नकली पनीर पकड़ा, दो आरोपी पुलिस के हवाले
फिरोजपुर के विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाए में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में लाया जा रहा करीब 60 किलो नकली पनीर बरामद किया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह पनीर अबोहर और फाजिल्का क्षेत्र में तैयार किया गया था तथा इसे गुरुहरसहाए के ढाबों, हलवाई की दुकानों और रेस्टोरेंटों में सप्लाई किया जाना था। टीम ने मौके पर पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।
गुरुहरसहाए में 60 किलो नकली पनीर पकड़ा, दो आरोपी पुलिस के हवाले #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 13:50 IST
गुरुहरसहाए में 60 किलो नकली पनीर पकड़ा, दो आरोपी पुलिस के हवाले #VaranasiLiveNews
