Video: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हुआ 13वां वार्षिक एथलीट मीट कार्यक्रम

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 13वां वार्षिक एथलेटिक मीट- 2026 अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल प्रभारी प्रो. अरविंद रतन ने की। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा खिलाड़ियों के अनुशासन और समर्पण की सराहना की। एथलेटिक मीट में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक तथा 4×100 मीटर रिले दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लिया।

Video: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हुआ 13वां वार्षिक एथलीट मीट कार्यक्रम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हुआ 13वां वार्षिक एथलीट मीट कार्यक्रम #VaranasiLiveNews