वाराणसी: नर्स के भरोसे 12 घंटे प्रसूता का इलाज, फिर किया रेफर, सीएमओ से मांगा जवाब; मानवाधिकार आयोग सख्त

जैतपुरा क्षेत्र के सरैया स्थित अर्शी हॉस्पिटल में प्रसूता के इलाज में कथित लापरवाही और शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संवेदनहीनता के मामले को राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। रोमैषा नामक महिला से जुड़े इस प्रकरण में आयोग ने नोटिस जारी किया है और सीएमओ से आगामी 20 जनवरी तक विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रसूता रोमैषा छह महीनों से लगातार इसी अस्पताल में अपना नियमित चेकअप करा रही थी। डिलीवरी के लिए मरीज को 11 अक्तूबर की सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दिन भर नर्स के भरोसे मरीज का इलाज चलता रहा। करीब 12 घंटे बाद रात 10 बजे महिला चिकित्सक अस्पताल पहुंची और ऑपरेशन से डिलीवरी होने की बात कहकर ऊपर चली गईं।

#CityStates #Crime #Chandauli #Varanasi #NursingStaff #PregnantWoman #MaternityCare #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 13, 2026, 22:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: नर्स के भरोसे 12 घंटे प्रसूता का इलाज, फिर किया रेफर, सीएमओ से मांगा जवाब; मानवाधिकार आयोग सख्त #CityStates #Crime #Chandauli #Varanasi #NursingStaff #PregnantWoman #MaternityCare #VaranasiLiveNews