दिल्ली में ऐसी बर्बरता: शोरूम में बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा...फिर गला रेता; हत्या आरोपी सूरज गिरफ्तार

मोती नगर में कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 19 वर्षीय शबनम की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बहन के देवर सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का आरोप है कि शादी से इन्कार करने पर सूरज ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस बीच, शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में सूरज की बर्बरता सामने आई है। सीसीटीवी में सूरज बड़ी बेहरमी से शबनम को पीटता दिखाई दे रहा है। शनिवार रात हुई वारदात में वह दर्द से चीखती रही, बचने के लिए जमीन पर बैठ गई और खुद को बचाने की कोशिश करती रही, पर सूरज नहीं रुका। बाल पकड़कर घसीटते हुए चेंजिंग रूम तक ले गया। फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया और फरार हो गया। रात नौ बजे शोरूम बंद करने के दौरान कर्मचारी चेंजिंग रूम की जांच करने पहुंचे, तो शबनम खून से लथपथ पड़ी थी। गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली से भागने की फिराक में था आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली से बाहर भागने की फिराक में था। तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से उसे पटेल नगर से दबोचा गया। उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनके बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से संबंधों में खटास आ गई थी। बहन का देवर है सूरज, शादी से इन्कार करने पर मार डालापिछले साल बुरी तरह की थी पिटाई शबनम के परिवार में माता-पिता, तीन भाई और तीन बहनें हैं। शबनम की दो बड़ी बहनों काजल और पूनम की शादी सूरज के भाइयों से हुई है। मां संगीता देवी ने बताया कि शबनम ने उन्हें बताया था कि सूरज ने उससे शादी नहीं करने पर उसे या उसके भाई को मारने की धमकी दी है। भाई अर्जुन ने बताया कि पिछले साल सूरज ने शबनम की बुरी तरह पिटाई की थी, जिससे उसकी एक आंख काली पड़ गई थी। चेहरे से खून निकल रहा था। मोती नगर थाने में केस भी किया था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो सूरज के परिवार ने दोनों बहनों से मारपीट शुरू कर दी। तब पांच महीने पहले यह शिकायत वापस ले ली गई थी। मामले में पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच रही है।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #Brutality #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली में ऐसी बर्बरता: शोरूम में बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा...फिर गला रेता; हत्या आरोपी सूरज गिरफ्तार #CityStates #DelhiNcr #Delhi #Brutality #VaranasiLiveNews