Panipat News: वृंदावन गया था परिवार, घर से 25 हजार नकदी, जेवरात चोरी
पानीपत। नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर मकान से करीब 25 हजार रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार धार्मिक यात्रा पर वृंदावन गया हुआ था। अमित कुमार ने बताया कि वह नौ नवंबर को अपने परिवार के साथ वृंदावन गए थे। वे 12 नवंबर की तड़के करीब तीन बजे वापस अपने घर आए। उनको मुख्य दरवाजे का ताला और अंदर रखी अलमारी टूटी हुई मिली। घर का सारा सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे।उनकी अलमारी से 25 हजार रुपये की नकदी, बेटी के सोने के टाप्स और एक सोने की चेन गायब मिली। आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि वारदात की रात करीब 11 बजे उनके घर की अचानक लाइट बंद हो गई थी। चोर इसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। तहसील कैंप थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
#FamilyWentToVrindavan;25 #000InCashAndJewelleryStolenFromTheirHome. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 03:20 IST
Panipat News: वृंदावन गया था परिवार, घर से 25 हजार नकदी, जेवरात चोरी #FamilyWentToVrindavan;25 #000InCashAndJewelleryStolenFromTheirHome. #VaranasiLiveNews
