Varanasi Weather: हल्की बारिश ने वाराणसी में बढ़ाई सिहरन, सामान्य से भी 9.2 डिग्री नीचे गिरा पारा; हल्की धूप

UP Weather News: दो महीने बाद काशी में फिर से सिहरन लौट आई है। तड़के सुबह तेज हवा के साथ हल्की-फुल्की बारिश ने पारा 20 डिग्री तक ला दिया और दिन का पारा सामान्य से 9.5 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। बुधवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री नीचे 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल 2019 में तापमान 25 डिग्री पहुंचा था। इससे अप्रैल में गर्मी के बजाय हल्की ठंडक सी महसूस हुई। वहीं सैलानियों और पर्यटकों ने घाटों और इस सुहावने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। ऐसा लगा कि पूरे दिन में कभी भी बारिश हो सकती है। बादल देर शाम तक छाए रहे।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 23:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: हल्की बारिश ने वाराणसी में बढ़ाई सिहरन, सामान्य से भी 9.2 डिग्री नीचे गिरा पारा; हल्की धूप #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews