वाराणसी: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती; रामायण की रचना को बताया ऐतिहासिक कार्य
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति की वाराणसी इकाई की ओर से सोमवार को कैंट स्थित नरेंद्र कुमार शास्त्री अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के तैलचित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। समारोह के मुख्य अतिथि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश कुमार चौधरी, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने अपने कृतित्व के माध्यम से मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
#CityStates #Varanasi #MaharshiValmikiJayanti #ValmikiJayantiCelebrations #ScheduledCasteHostel #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 18:47 IST
वाराणसी: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती; रामायण की रचना को बताया ऐतिहासिक कार्य #CityStates #Varanasi #MaharshiValmikiJayanti #ValmikiJayantiCelebrations #ScheduledCasteHostel #VaranasiLiveNews
