Delhi News: शराब बुकिंग एप के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिकर एप शुरू करने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि राजधानी में प्रदूषण, बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल नागरिक सुविधाएं गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन सरकार युवाओं के भविष्य और शिक्षा पर ध्यान देने के बजाय शराब की ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने एप शुरू करने का फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार की शराब नीति से कोई सबक नहीं सीखा है। उनके मुताबिक, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से शराब की उपलब्धता आसान होगी, जिसका युवाओं और खासकर गरीब परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बिगड़ने और अपराध बढ़ने की आशंका भी जताई। ब्यूरो

#CongressToLaunchAgitationAgainstLiquor-bookingApp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: शराब बुकिंग एप के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस #CongressToLaunchAgitationAgainstLiquor-bookingApp #VaranasiLiveNews