तरनतारन में रेलवे गेट पर फायरिंग: गैंगस्टरों के डर में बेगुनाहों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, दो गंभीर

जिले के खेमकरण क्षेत्र में बुधवार को गैंगस्टरों की धमकियों से सहमे एक आढ़ती ने पीछे आ रही कार में सवार लोगों को शूटर समझकर गोलियां चला दीं। रेलवे गेट के पास हुई इस फायरिंग में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरसेवक सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हरकीरत सिंह और साजन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मनजीत सिंह कट्टा के रूप में हुई है, जो आढ़ती होने के साथ ट्रांसपोर्ट का कारोबार भी करता है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #Chandigarh-punjab #CrimeNews #PunjabPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 16:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तरनतारन में रेलवे गेट पर फायरिंग: गैंगस्टरों के डर में बेगुनाहों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, दो गंभीर #CityStates #Chandigarh-punjab #CrimeNews #PunjabPolice #VaranasiLiveNews