यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे का होगा मेजर अपग्रेड, आठ घंटे तक विमान संचालन पर रोक
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे को अंतरराष्ट्रीय विमानन मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए बड़ा तकनीकी कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार रात 11:30 बजे से प्रतिदिन आठ घंटे तक विमान संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था लगभग एक वर्ष तक लागू रहेगी। हालांकि एक महीने बाद समय में वृद्धि की जाएगी ताकि कार्य और जल्दी पूरा किया जा सके। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार रनवे के स्ट्रेंथनिंग और एक्सटेंशन का कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत रनवे की लोड बियरिंग कैपेसिटी में वृद्धि की जाएगी, जिससे भविष्य में वाइड बॉडी और हैवी कैटेगरी के विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ संभव हो सकेगा। रनवे पर सतह की मजबूती, एक्सटेंशन, एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम का आधुनिकीकरण, कैट वन इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड कर कैट थ्री किया जाएगा और टैक्सीवे-रनवे मार्किंग का नवीनीकरण किया जाएगा। इसे भी पढ़ें;Cough Syrup Case: पांच आरोपियों को 1050 किमी तक किया ट्रैक, एसआईटी ने 86 दिन बाद मिर्जापुर से दबोचा इन सभी कार्यों का उद्देश्य रात्रिकालीन और कम दृश्यता के दौरान उड़ानों की सुरक्षा, क्षमता और परिचालन विश्वसनीयता बढ़ाना है। वहीं, दिल्ली से आने वाली एक विमान को रिशेड्यूल किया गया है। इस अवधि में सुबह 6:05 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को री-शेड्यूल कर 6:45 बजे कर दिया गया है।
#CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #VaranasiAirport #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 07:20 IST
यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे का होगा मेजर अपग्रेड, आठ घंटे तक विमान संचालन पर रोक #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #VaranasiAirport #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
