उत्तराखंड अनुपूरक बजट: पहली बार 1.19 लाख करोड़ पार, बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं का रखा ख्याल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट में गतिमान अवस्थापना विकास को रफ्तार और कल्याणकारी योजनाओं का ख्याल रखा है। राज्य गठन के 25 वर्षोंमें पहली बार राज्य के बजट का आकार 1.19 लाख करोड़ पार हो गया है। इसके साथ ही युवाओं व खिलाड़ियों की योजनाओं के लिए धन की कोई कम नहीं होगी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने वर्तमान कार्यकाल का अंतिम सत्र में 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में राजस्व मद की तुलना में पूंजीगत मद को प्राथमिकता दी गई। पूंजीगत मद के बजट से प्रदेश में अवस्थापना विकास को रफ्तार मिलेगी। चुनावी वर्ष में सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कमी न रहे, इसके बजट का विशेष प्रावधान किया है। 48 करोड़ रुपये का प्रावधान युवाओं को इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अवस्थापना विकास के लिए बजट का प्रावधान किया है। 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ को भव्य व दिव्य बनाने के लिए अनुपूरक बजट में 290 करोड़ का प्रावधान किया है। ग्रामीण सड़कों की बेहतर बनाने के लिए 31 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में जोशीमठ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भू धंसाव की एक बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए 48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। ये भी पढे़ंउत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट को विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विकास योजनाओं को गति देने के साथ जन कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक विकास और नवाचार क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
#CityStates #Chamoli #UttarakhandSupplementaryBudget #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 07:10 IST
उत्तराखंड अनुपूरक बजट: पहली बार 1.19 लाख करोड़ पार, बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं का रखा ख्याल #CityStates #Chamoli #UttarakhandSupplementaryBudget #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
