लारमी के आंसुओं पर गरमाई सियासत: 'निराश विधायकों के आंसू पोछें सीएम उमर, नहीं तो हम आएंगे', बोले सुनील शर्मा
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने चुटीली प्रतिक्रिया दी है। साथ ही असंतुष्ट विधायकों के आंसू पोछने के बयान से सियासत को गरमा दिया। उन्होंने विपक्ष के नाते नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं जनता की खिदमत करने की नसीहत भी दी। शपथ समारोह के बाद लोकभवन के बाहर शपथ ग्रहण में नेकां के कई वरिष्ठ विधायकों के शामिल न होने व उपेक्षा से विधायक लारमी की आंखों में आंसू आने के सवाल पर सुनील शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि यह देखना मुख्यमंत्री उमर का काम है। उमर साहब का यह फर्ज बनता है कि वे अपने निराश विधायकों के पास जाएं और उनके आंसू पोछें। अगर नहीं तो हम उनके आंसू पोछेंगे। शर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि मंत्री आवाम के लिए पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत और काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से बाहर निकल कर आम लोगों और जनता की खिदमत करे।
#CityStates #Srinagar #SunilSharma #OmarAbdullah #AbdulMajeedLarmi #NcMla #JammuKashmirPolitics #CabinetExpansion #DisgruntledMla #Larmi’sTears #BjpLeaderSunilSharma #LeaderOfTheOpposition #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 07:10 IST
लारमी के आंसुओं पर गरमाई सियासत: 'निराश विधायकों के आंसू पोछें सीएम उमर, नहीं तो हम आएंगे', बोले सुनील शर्मा #CityStates #Srinagar #SunilSharma #OmarAbdullah #AbdulMajeedLarmi #NcMla #JammuKashmirPolitics #CabinetExpansion #DisgruntledMla #Larmi’sTears #BjpLeaderSunilSharma #LeaderOfTheOpposition #VaranasiLiveNews
