अमेरिका में महंगाई दर 3.8%: पिछले तीन वर्ष में सबसे अधिक, खाने-पीने की बढ़ती कीमत से खर्च की क्षमता प्रभावित

अमेरिका में महंगाई (मुद्रास्फीति) दर अप्रैल में बढ़कर 3.8 फीसदी पहुंच गई। यह पिछले तीन वर्षों का सबसे उच्च स्तर है। यह वृद्धि ईंधन और खाने-पीने की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल के कारण हुई है। यह संकेत है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव अमेरिकी लोगों की भी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रंप-शी मुलाकात के बाद बढ़ा तनाव: अमेरिकी पत्रकार को चीन ने देश से निकाला, अब US ने ऐसे लिया बदला अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि अप्रैल में महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 3.8 फीसदी हो गई, जो मार्च में 3.5 प्रतिशत थी। यह मई 2023 के बाद का सबसे उच्च स्तर है। मासिक आधार पर कीमतों में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, हालांकि मार्च में यह बढ़ोतरी 0.7 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गैस के अलावा कई अन्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ी हैं। इससे संकेत मिलता है कि महंगाई लंबे समय तक बनी रह सकती है और इस साल होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन नेताओं के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। तय लक्ष्य से अधिक, ब्याज दरों में कटौती टल सकती है महंगाई अभी भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 2 फीसदी तय लक्ष्य से काफी ऊपर है। इसका अर्थ है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती करने से बच सकता है। कुछ अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगला कदम ब्याज दरों में कटौती की बजाय बढ़ोतरी भी हो सकता है। अनाज और ऊर्जा जैसी अस्थिर श्रेणियों को हटाने पर मुख्य महंगाई दर अप्रैल में 3.3 फीसदी रही, जो पिछले महीने 3.2 प्रतिशत थी। यह नवंबर 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि एक सकारात्मक संकेत यह रहा कि मुख्य कीमतों में मासिक वृद्धि केवल 0.2 फीसदी रही। यह भी पढ़ें- रूस से आर्मेनिया को दी धमकी: कहा-EU से बढ़ाई नजदीकियां, तो झेलना होगा निलंबन; पुतिन ने दी यूक्रेन जैसी चेतावनी लोगों की आय पर भी पड़ा असर उच्च कीमतों का असर लोगों की आय पर भी पड़ा है। अप्रैल में लोगों की आय मार्च की तुलना में स्थिर रही, लेकिन महंगाई को समायोजित करने के बाद वास्तविक आय में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

#World #International #UsInflation #UsInflation3.8Percent #FoodPrices #SpendingPower #Impact #HighestUsInflation #TrumpAdministration #WestAsiaCrisis #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 05:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमेरिका में महंगाई दर 3.8%: पिछले तीन वर्ष में सबसे अधिक, खाने-पीने की बढ़ती कीमत से खर्च की क्षमता प्रभावित #World #International #UsInflation #UsInflation3.8Percent #FoodPrices #SpendingPower #Impact #HighestUsInflation #TrumpAdministration #WestAsiaCrisis #VaranasiLiveNews