Lucknow News: यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को हराया
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत शुक्रवार को चौक स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। स्पोर्ट्स कॉलेज और एलडीए आशा क्लब के बीच खेला गया पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। दूसरे मुकाबले में यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को 3-0 से पराजित किया।दिन के पहले मुकाबले में एलडीए आशा क्लब ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 18वें मिनट में प्रियांशु ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 25वें मिनट में देवेश ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। स्पोर्ट्स कॉलेज ने शानदार वापसी की और 37वें मिनट में अशफाक ने गोल कर टीम का खाता खोला। 44वें मिनट में विकास ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबरी पर रहा।दूसरे मुकाबले में यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम खाता नहीं खोल सकी। दूसरे हाफ में यूपी पुलिस ने आक्रामक खेल दिखाया और 47वें मिनट में मुस्तफा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 49वें मिनट में मुस्तफा ने दूसरा गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी। 53वें मिनट में राहिल ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। यूपी पुलिस ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।आज के मुकाबलेपहला मुकाबला टेक्ट्रो (ए) बनाम लखनऊ एरो क्लबदूसरा मुकाबला लखनऊ फॉल्कंस रिजर्व बनाम टेक्ट्रो क्लब यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को हराया यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को हराया यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को हराया
#UPPoliceDefeatedTheEx-StudentsMen'sUnitedClub. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:40 IST
Lucknow News: यूपी पुलिस ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को हराया #UPPoliceDefeatedTheEx-StudentsMen'sUnitedClub. #VaranasiLiveNews
