मैनपुरी: शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के गहने नष्ट; नकदी जलकर हुई राख

मैनपुरी के करहल कस्बे सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया बाली गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कस्बे के सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया बाली गली मे राहुल जैन की सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। सोमवार रात करीब 9:15 बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। इसी दौरान दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। राहुल जैन अभी घर भी नहीं पहुंचे थे कि उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिल गई। वह तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था। राहुल जैन के अनुसार, दुकान में करीब सात से आठ लाख रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

#CityStates #Crime #Mainpuri #Agra #UttarPradesh #KarhalFire #JewelleryShopFire #ShortCircuit #GoldSilverJewelleryBurnt #CashDestroyed #MainpuriNews #FireBrigade #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मैनपुरी: शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के गहने नष्ट; नकदी जलकर हुई राख #CityStates #Crime #Mainpuri #Agra #UttarPradesh #KarhalFire #JewelleryShopFire #ShortCircuit #GoldSilverJewelleryBurnt #CashDestroyed #MainpuriNews #FireBrigade #VaranasiLiveNews