यूपी: प्रदेश में अब मिलेंगे फाइबर गैंस सिलेंडर, लोहे के मुकाबले वजन होगा आधा; रुकेगी चोरी- नहीं होगा विस्फोट

प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को लोहे के बजाय फाइबर के कंपोजिट गैस सिलेंडर मिलेंगे। इनका वजन लोहे के सिलेंडर की अपेक्षा आधा है। सिलेंडर के पारदर्शी होने की वजह से खर्च होने वाली गैस का स्तर भी दिखता रहेगा। ये सिलेंडर में 10 किलो और पांच किलो गैस भराव क्षमता के हैं। प्रदेश में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या करीब 5.5 करोड़ है। अब कंपनियां लोहे के सिलेंडर के बजाय फाइबर सिलेंडर दे रही हैं। इसकी शुरुआत इंडियन आयल (इंडेन) ने की थी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, आगरा सहित विभिन्न शहरों में पुराने उपभोक्ताओं को प्लास्टिक के सिलेंडर दिए गए। उपभोक्ताओं के उत्साह को देखते हुए अब नए कनेक्शन पर भी प्लास्टिक बॉडी सिलेंडर दिए जा रहे हैं। मंगलवार को भारत गैस ने भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में पुराने उपभोक्ताओं के लिए फाइबर सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया है। पहले से कनेक्शन लेने वालों को 300 रुपये और पुराना सिलेंडर अपनी एजेंसी पर जमा करना होगा। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों की एजेंसियों पर ये सिलेंडर पहुंचने लगे हैं। जल्द ही अन्य कंपनियां भी फाइबर बॉडी सिलेंडर का वितरण शुरू करने की तैयारी में हैं।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #GasCylindersInUp #FibreCylindersInUp #GasCylindersToBeMadeOfFibre #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 08:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में अब मिलेंगे फाइबर गैंस सिलेंडर, लोहे के मुकाबले वजन होगा आधा; रुकेगी चोरी- नहीं होगा विस्फोट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #GasCylindersInUp #FibreCylindersInUp #GasCylindersToBeMadeOfFibre #VaranasiLiveNews