UP Board Exam 2026: नकलविहीन परीक्षा की तैयारी, नजर रखेंगे शासन के दूत; जिला स्तर पर भी सचल दल गठित

आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के सचल दलों के अलावा शासन के दूत भी नजर रखेंगे। इसके लिए आगरा मंडल में राज्य स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आगरा मंडल में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में राज्य परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ के अपर परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद को नियुक्त किया गया है, जबकि जिला स्तर पर डायट फिरोजाबाद के प्राचार्य वरुण कुमार सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद जनपद में डायट मैनपुरी के प्राचार्य मनमोहन शर्मा, मैनपुरी जनपद में डायट कन्नौज के प्राचार्य अमित कुमार तथा मथुरा जनपद में सहायक निदेशक समग्र शिक्षा, लखनऊ के मनोज कुमार को जिला स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मंडलीय एवं जनपदीय पर्यवेक्षक अपने-अपने मंडल एवं जनपद में जिलाधिकारी तथा मंडलायुक्त से समन्वय स्थापित कर परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, वॉइस रिकॉर्डर तथा अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश पर विशेष नजर रखेंगे। वहीं आगरा में पांच सचल दल बनाए गए हैं। इसमें एक संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में दूसरा मंडलीय वित्त एवं लेखाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में और तीसरा सचल दल मंडलीय उप शिक्षा निदेशक मनोज गिरि, चाैथा डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव के तथा पांचवां जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर के नेतृत्व में गठित किया गया है।संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 5 फरवरी दोपहर दो बजे बैठक बुलाई है। इसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #BoardExamination #FlyingSquad #GovernmentObservers #CheatingFreeExam #EducationDepartment #AgraDivision #ExamMonitoring #CctvSurveillance #StrongRoomSecurity #बोर्डपरीक्षा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 07:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board Exam 2026: नकलविहीन परीक्षा की तैयारी, नजर रखेंगे शासन के दूत; जिला स्तर पर भी सचल दल गठित #CityStates #Agra #UttarPradesh #BoardExamination #FlyingSquad #GovernmentObservers #CheatingFreeExam #EducationDepartment #AgraDivision #ExamMonitoring #CctvSurveillance #StrongRoomSecurity #बोर्डपरीक्षा #VaranasiLiveNews