हिमाचल: ड्यूटी में वर्दी जरूरी, गले में पटका-परना पहनने पर रोक, एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों को सख्त फरमान

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने चालक-परिचालकों के लिए ड्रेस कोड को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। निगम ने ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनना अनिवार्य करते हुए बस चलाते समय गले में किसी भी प्रकार का रंगीन कपड़ा, पटका या परना डालने पर पूर्णतः रोक लगा दी है। इसके अलावा चालक सिर पर भी कोई कपड़ा नहीं बांध सकेंगे। निगम प्रबंधन के निर्णय के बाद सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) ने अपने-अपने स्तर पर इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रबंधन ने इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निगम के अनुसार कई चालक परिचालक ड्यूटी के दौरान गले में रंग-बिरंगे कपड़े या पटका डालकर रहते हैं, जबकि कई कर्मचारी निर्धारित वर्दी की बजाय टी-शर्ट आदि पहनकर ड्यूटी पर पहुंच जाते हैं।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hrtc #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 12:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: ड्यूटी में वर्दी जरूरी, गले में पटका-परना पहनने पर रोक, एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों को सख्त फरमान #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hrtc #VaranasiLiveNews