Una News: धमांदरी में अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का आगाज, 421 छात्राएं मैदान में उतरीं
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में सोमवार को अंडर-14 छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।23 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के पांच ब्लॉकों की 421 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, जूडो, खो-खो, हैंडबाल, कुश्ती, हॉकी, टेबल टेनिस और बास्केटबाल के मुकाबले होंगे।विधायक ने स्कूल में कबड्डी के नए मैट उपलब्ध करवाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। खिलाड़ियों के रिफ्रेशमेंट के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में मदद करते हैं।उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने और ऊर्जा को खेलों में लगाने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।इस अवसर पर कांग्रेस महामंत्री रमेश बंगा, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, प्रधान सुदेश कुमारी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य नवीन कुमार, एसएमसी प्रधान मनोज कुमार, समाजसेवी राजेंद्र कौशल सहित अन्य उपस्थित रहे।
#Under-14SportsCompetitionKicksOffInDhamandari;421GirlStudentsTakeTheField. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 17:35 IST
Una News: धमांदरी में अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का आगाज, 421 छात्राएं मैदान में उतरीं #Under-14SportsCompetitionKicksOffInDhamandari;421GirlStudentsTakeTheField. #VaranasiLiveNews
