फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष: चाचा ने बेटों संग मिलकर की किसान की हत्या, बल्लम से गोद डाला; कांप गए ग्रामीण

फिरोजाबाद के थाना अरांव के ग्राम सैजनी में बुधवार सुबह खेत की तारबंदी के विवाद में किसान राकेश कुमार की उसके सगे चाचा और उसके बेटों ने बल्लम को गले में गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 55 वर्षीय मृतक राकेश कुमार के पुत्र अंकित ने बताया कि उसके पिता व चचेरे बाबा सुभाष के बीच खेत के बंटवारे का पुराना मामला है। इसमें कोर्ट से कुरा बंटवारा भी हो चुका है। फैसला उनके पक्ष में था, इससे सुभाष पक्ष खुन्नस खाए हुए था। बुधवार सुबह 6 बजे पिता राकेश कुमार घर के पीछे स्थित खेत पर बल्ली लगाकर तारबंदी कर रहे थे। तभी पिता के सगे चाचा सुभाष और उनके तीन बेटे पुष्पेंद्र, विनय और राहुल ने विवाद शुरू कर दिया।

#CityStates #Firozabad #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष: चाचा ने बेटों संग मिलकर की किसान की हत्या, बल्लम से गोद डाला; कांप गए ग्रामीण #CityStates #Firozabad #UpPolice #VaranasiLiveNews