Kangra News: बिना वैध वीजा पकड़ी यूगांडा निवासी महिला को भेजा जेल
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बिना वैध वीजा के रह रही यूगांडा की एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 28 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब महिला को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ यूगांडा दूतावास से भी संपर्क साध रही है।शनिवार को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम ने योंगलिंग स्कूल के पास सीढ़ियों पर एक संदिग्ध विदेशी महिला को देखा। पूछताछ के दौरान जब महिला से पासपोर्ट और वीजा मांगा गया तो उसने अपने फोन में दस्तावेजों की फोटोकॉपी दिखाई। जांच में सामने आया कि महिला का वीजा 31 दिसंबर को समाप्त हो चुका था और वह पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से भारत में अवैध रूप से रह रही थी।पुलिस ने इस मामले में उस भवन मालिक से भी जवाब-तलब किया है, जहां महिला ठहरी हुई थी। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या भवन मालिक ने विदेशी नागरिक को ठहराने के लिए अनिवार्य सी फॉर्म भरा था या नहीं। यदि दस्तावेजों में कमी पाई गई तो भवन मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि ओवर स्टे के मामले में हिरासत में ली गई यूगांडा निवासी शमीम नाटूकुंडा को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है और विदेशी महिला को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 20:04 IST
Kangra News: बिना वैध वीजा पकड़ी यूगांडा निवासी महिला को भेजा जेल #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
