Aligarh News: दो शिक्षिकाओं पर उपस्थिति पंजिका में जबरन हस्ताक्षर करने का आरोप
विकास खंड टप्पल के ग्राम कृपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षिकाओं पर उपस्थिति पंजिका में जबरन अग्रिम हस्ताक्षर करने का आरोप लगा है। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।प्रधानाध्यापक नितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को उर्दू शिक्षिका नगीना अंजुम और शिक्षा मित्र रेखा रानी ने उपस्थिति पंजिका में 18 मार्च के लिए पहले से ही जबरन हस्ताक्षर कर दिए। जब उन्हें रोका तो दोनों शिक्षिकाओं ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि शिक्षिकाएं अपनी गलती मानने के बजाय उन्हें झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी दे रहीं हैं। शिकायती पत्र में साक्ष्य के तौर पर तीन गवाहों सहायक अध्यापक रश्मि, आशा कुमारी व विमला गौतम के नाम भी हैं।
#AligarhNews #TwoTeacher #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:17 IST
Aligarh News: दो शिक्षिकाओं पर उपस्थिति पंजिका में जबरन हस्ताक्षर करने का आरोप #AligarhNews #TwoTeacher #VaranasiLiveNews
