कोरबा: दो भीषण सड़क हादसों में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर, पुलिस ने नशे में वाहन न चलाने की अपील की

कोरबा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने लोगों से नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पहली घटना बुधवार दोपहर बागों थाना क्षेत्र के एनएच-130 पर रेगनिया के पास हुई। शराब के नशे में धुत दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। 108 संजीवनी एंबुलेंस ने घायलों को पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज रफ्तार और शराब को हादसे का मुख्य कारण बताया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बागों थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाली में ट्रेलर हादसा दूसरी घटना पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात लगभग 1:00 बजे हुई। टोल नाका से ठीक पहले एक कोयले से भरी ट्रेलर वाहन तेल खत्म होने के कारण खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही दूसरी कोयले से भरी ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खड़ी ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक चालक को मामूली चोट आई, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। हादसों के कारण और पुलिस की अपील खड़ी ट्रेलर के चालक ने बताया कि वह कुसमुंडा से बिलासपुर कोयला लेकर जा रहा था। जानकारों के अनुसार, वाहन के पीछे रेडियम युक्त लाइट न होना दुर्घटना का मुख्य कारण था। हादसे के बाद टोल नाका कर्मियों ने मुख्य सड़क पर बैरिकेट्स लगाकर आवागमन दूसरे रास्ते से शुरू कराया। पुलिस ने बताया कि कई भारी वाहनों में सांकेतिक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होते, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने नागरिकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

#CityStates #Crime #Korba #KorbaNews #KorbaTodayNews #KorbaNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोरबा: दो भीषण सड़क हादसों में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर, पुलिस ने नशे में वाहन न चलाने की अपील की #CityStates #Crime #Korba #KorbaNews #KorbaTodayNews #KorbaNewsToday #VaranasiLiveNews