छत्तीसगढ़: कोरबा में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटा, हालत गंभीर
कोरबा के सर्वमंगला चौकी अंतर्गत सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बरमपुर आसपास का रहने वाला है। घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक फाटक के पास खदान से लगे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इस दौरान अचानक से मालगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खून से लथपथ पड़ा था। फाटक पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन की नजर पड़ी और इसकी सूचना तत्काल सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी को दी। वह मौके पर तत्काल स्टाफ के साथ पहुंचे। घायल युवक को अपने वाहन में लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना हुए। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि इस हादसे में युवक का दया पैर कट गया है और हालत गंभीर है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। युवक बोल नही पा रहा है, वह सुसाइड करने के उद्देश्य से मालगाड़ी के सामने आया है या फिर अचानक हादसे का शिकार हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
#CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 10:52 IST
छत्तीसगढ़: कोरबा में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटा, हालत गंभीर #CityStates #Crime #Korba #VaranasiLiveNews
