महाशिवरात्रि: बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी

महाशिवरात्रि के मद्देनजर बरेली में शनिवार रात नौ बजे से रविवार रात नौ बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग चुनने और आवश्यक होने पर ही वाहन के साथ घर से निकलने का सुझाव दिया है। यहां से शहर में प्रवेश प्रतिबंधितपरसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ परसपुर तिराहा, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नही करेगा। इन स्थानों पर अलग से पुलिस पिकेट तैनात की गई है।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #TrafficDiversion #Mahashivratri2026 #Diversion #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाशिवरात्रि: बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #TrafficDiversion #Mahashivratri2026 #Diversion #VaranasiLiveNews