Chamba News: नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने किया जागरूक

चुवाड़ी (चंबा)। नगर एवं ग्राम योजना विभाग कार्यालय चंबा की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पंचायत चुवाड़ी में किया गया। इसका उद्देश्य पंचायतों में सुनियोजित एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देना रहा। यह शिविर सहायक नगर योजनाकार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। चुवाड़ी योजना क्षेत्र में शामिल पंचायतों के प्रमुख सदस्यों, सचिव एवं वास्तुकारों और वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। शिविर में पंकज शर्मा ने जन प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश नगर एवं योजना अधिनियम 1977 और चुवाड़ी योजना क्षेत्र में लागू नियमों एवं विनियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपनी पंचायत या वार्डों में आम जनता को भवन निर्माण नियमों व प्रावधानों के अनुरूप भवन निर्माण के प्रति जागरूक करें। उन्होंन ग्रामीण क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों के लिए अधिनियम के तहत प्रदान की गई छूट की जानकारी भी साझा की। शिविर में योजना अधिकारी यवनेशवर सिंह नरयाल, नगर पंचायत सचिव आदित्य चौहान, कनिष्ठ प्रारूपकार धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#TownAndCountryPlanningDepartmentMadeAware #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 17, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने किया जागरूक #TownAndCountryPlanningDepartmentMadeAware #VaranasiLiveNews