सुर्खियां: नेपाल के PM का भारत दौरा आज; दिल्ली-NCR में अगले दो दिन कोहरे की आशंका; BJP ओबीसी मोर्चा में फेरबदल

आज रविवार, 22 नवंबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है।नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आ रहे है। इस दौरान बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उधर, मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों की चोटियां ठंड की चपेट में हैं, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम नरम-गरम रहने का अनुमान है। वहीं, भाजपा ओबीसी मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इस बदलाव में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को भी नई भूमिका सौंपी गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हवा में प्रदूषण का जहर घुला रहेगा और अगले दो दिनों में कोहरे की भी आशंका जताई गई है।देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

#IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 05:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: नेपाल के PM का भारत दौरा आज; दिल्ली-NCR में अगले दो दिन कोहरे की आशंका; BJP ओबीसी मोर्चा में फेरबदल #IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews