TOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आज

आज रविवार, 14 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर सस्पेंस बरकरार है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच आज समझौता हो सकता है, वहीं तेहरान ने साफ किया है कि किसी भी डील पर हस्ताक्षर को लेकर अभी इंतजार करना होगा। देश की राजनीति में भी हलचल तेज है, क्योंकि यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले इसी साल कराए जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत-पाकिस्तान महिला टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

#IndiaNews #National #TopNewsToday #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 04:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: US-ईरान शांति समझौते पर संशय; UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं चुनाव; IND W vs PAK W आज #IndiaNews #National #TopNewsToday #TopNews #VaranasiLiveNews