विशेष सत्र: लोकसभा सचिवालय ने बदली 97 सांसदों की सीटें, विपक्षी गठबंधन से अलग बैठेंगे; कल आएगा परिसीमन विधेयक
संसद के विशेष सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने सदन में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। जारी सर्कुलर के अनुसार डीएमके के सांसदों को नई सीटें आवंटित की गई हैं और अब वे इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों के सांसदों से अलग बैठेंगे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस के सहयोगी दलों के कुछ सांसदों की सीटों में भी बदलाव किया गया है। ये भी पढ़ें: ओडिशा: परिसीमन विधेयक पर जल्दबाजी नहीं करेगी बीजू जनता दल, पूर्व सीएम नवीन पटनायक तय करेंगे पार्टी का रुख लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी सर्कुलर में कुल 97 सांसदों के सीट नंबर पुनः आवंटित किए गए हैं। इसमें डीएमके की सांसद कनिमोझी करुणानिधि, टी.आर. बालू, ए. राजा, दयानिधि मारन समेत पार्टी के कई सांसदों को एक साथ नए ब्लॉक में सीटें दी गई हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव डीएमके की उस मांग के बाद किया गया है, जिसमें पार्टी ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने को कहा था। राजनीतिक स्तर पर डीएमके और कांग्रेस के रास्ते अलग होने के बाद पार्टी सदन में भी अपनी अलग पहचान चाहती थी। इसी के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने सीटों के पुनर्गठन का फैसला किया। नई व्यवस्था में डीएमके के सांसदों को एक समूह के रूप में नई पंक्तियों में स्थानांतरित किया गया है। कनिमोझी करुणानिधि को सीट संख्या 357, टी.आर. बालू को 355 और ए. राजा को 356 आवंटित की गई है। वहीं पार्टी के अन्य सांसदों को भी आसपास की सीटों पर स्थान दिया गया है।सीटों के इस पुनर्बंटवारे का असर केवल डीएमके तक सीमित नहीं है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख सांसदों, जिनमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, अफजाल अंसारी, धर्मेंद्र यादव और अन्य सदस्य शामिल हैं, की सीटें भी बदली गई हैं। ये भी पढ़ें: '2047 तक विकसित और शक्तिशाली भारत का लक्ष्य': रक्षा मंत्री बोले- एनडीए के कैडेट देश की सुरक्षा का मजबूत कवच इसके अलावा एनसीपी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले, कांग्रेस समर्थित सहयोगी दलों के कुछ सांसदों और उद्धव ठाकरे खेमे के नेताओं को भी नई सीटें आवंटित की गई हैं। इससे विपक्षी सांसदों की मौजूदा बैठने की व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिलेगा।लोकसभा में बैठने की व्यवस्था केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि यह राजनीतिक समीकरणों और दलों की रणनीतिक स्थिति को भी दर्शाती है। ऐसे में डीएमके सांसदों का इंडिया ब्लॉक के सांसदों से अलग बैठना संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#IndiaNews #National #ParliamentSpecialSession #LoksabhaSecretariat #SeatsOfMpInLokSabha #IndiaAlliance #Indialliance #DelimitationBill #ArjunRamMeghwal #Nda #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 03:33 IST
विशेष सत्र: लोकसभा सचिवालय ने बदली 97 सांसदों की सीटें, विपक्षी गठबंधन से अलग बैठेंगे; कल आएगा परिसीमन विधेयक #IndiaNews #National #ParliamentSpecialSession #LoksabhaSecretariat #SeatsOfMpInLokSabha #IndiaAlliance #Indialliance #DelimitationBill #ArjunRamMeghwal #Nda #VaranasiLiveNews
