झारखंड में भीषण सड़क हादसा: रांची-पटना हाईवे पर दुर्घटना, चार बच्चों समेत 13 की मौत; मृतकों में महिलाएं भी

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे (एनएच-33) पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे। वे पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। Ramgarh, Jharkhand: 13 people were killed in a road accident involving a car carrying devotees to Rajrappa Temple on the Ranchi-Patna National Highway. The deceased include four children, four women and five men. (Source: Police) https://t.co/NboM6r23kGmdash; IANS (@ians_india) November 29, 2026 हादसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि, उसकी हालत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसके बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। (खबर अपडेट की जा रही है)

#IndiaNews #National #RoadAccident #Ramgarh #Nh33 #RanchiPatnaHighway #Jharkhand #Nalanda #Rajrappa #JangharoVillage #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झारखंड में भीषण सड़क हादसा: रांची-पटना हाईवे पर दुर्घटना, चार बच्चों समेत 13 की मौत; मृतकों में महिलाएं भी #IndiaNews #National #RoadAccident #Ramgarh #Nh33 #RanchiPatnaHighway #Jharkhand #Nalanda #Rajrappa #JangharoVillage #VaranasiLiveNews