Top News: कई राज्यों में बदला मौसम; यूक्रेन युद्धविराम के लिए राजी और राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित; सुर्खियां

देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की खबर चिंताओं को भी जन्म दे रही है। कहीं बिन मौसम बरसात हो रही है, तो कहीं समय से पहले लू के थपेड़ों का एहसास गर्मी के पूरे सीजन से पहले डरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर पाकिस्तान में 200 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाए जाने और 30 सैनिकों की हत्या सबसे बड़ी खबर बनी। यूक्रेन का रूस के साथ युद्धविराम के लिए सहमत होना एक और बड़ी घटना रही। एक अन्य खबर वायु प्रदूषण से जुड़ी सामने आई, जिसमेंराजधानी दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी पाना गया है। इसके अलावा खेल जगत से चैंपियंस ट्रॉफी की खबर भी सुर्खियों में है। दुबई में फाइनल मुकाबले के बाद प्राइज सेरेमनी के समय मेजबान देश पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों का नदारद रहना चौंका रहा है। व्यापार जगत में मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट सबसे बड़ी खबर रही। इसके मुताबिक भारतीय अर्थव्यस्था एशिया में सबसे बेहतर स्थिति में पाई गई है। इसके अलावा मॉरीशस और भारत के बीच दोहरे कराधान से बचाव और व्यापार संधि में संशोधन की खबर भी सुर्खियों में रही। पीएम मोदी को इस देश में सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें

#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #AmarUjalaTopNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2025, 05:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: कई राज्यों में बदला मौसम; यूक्रेन युद्धविराम के लिए राजी और राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित; सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #AmarUjalaTopNews #TopNews #VaranasiLiveNews