कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत; चक्का जाम

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्राम नूनेरा के पास हुए इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आया। वह सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद ट्रक वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रक के पलट जाने से शव उसके नीचे दब गए थे। उन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में दबा वाहन भी खराब हो गया। सड़क पर कोयला बिखर गया जिससे यातायात बाधित हुआ। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और उनमें आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। एक मृतक की पहचान ओमप्रकाश पिता मंगलू सिंह गोंड के रूप में हुई है। वह पोटापानी थाना पाली का निवासी था। पुलिस अन्य दो मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश लगातार जारी है।

#CityStates #Crime #Korba #KorbaNews #KorbaPolice #UpNews #UttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 10:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत; चक्का जाम #CityStates #Crime #Korba #KorbaNews #KorbaPolice #UpNews #UttarPradesh #VaranasiLiveNews